नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, बीच बचाव पर धारदार औजार से मारकर दो लोगों को किया घायल

 घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, बीच बचाव पर धारदार औजार से मारकर दो लोगों को किया घायल
Share

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौचकर व मारपीट करते देख बीच बचाव करने पर महिला के भाई व पड़ोसी के साथ मारपीट कर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार हनुमान मंदिर राजेन्द्रनगर उरला निवासी श्रीमती मनीषा साहु 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 20 जनवरी को रात 11 बजे के आस-पास पीडि़ता का पति दुकान में था व वह अपने घर में अपने बच्चों के साथ घर में थी तभी पूर्व विवाद को लेकर आर्दश व उसके साथी तुलेन्द्र साहु,डगनेश्वर सेन,मिथुन यादव एवं अन्य लोग आकर उसके घर का दरवाजा खोलवाये व गाली-गलौचकर मारपीट करने लगे जिसे देखकर पड़ोस में रहने वाला देवेन्द्र पाण्डे बीच-बचाव के लिये आया तो आरोपियों ने गाली गलौच कर मारपीट किया व धारदार नुकीले औजार से उसके सीने में वार कर चोट पहुंचाया। इसी दौरान पीडि़ता का भाई राजू साव आया तो उसके साथ भी डंडे से मारपीट कर धारदार औजार से वार कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुलेश्वर साहु,डगेश्वर सेन,आर्दश एवं मिथुन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply