नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अनियंत्रित होकर पलटा पेट्रोलियम वाहन, लोगो ने की सैकड़ों लीटर डीजल पार

 अनियंत्रित होकर पलटा पेट्रोलियम वाहन, लोगो ने की सैकड़ों लीटर डीजल पार
Share

कोरबा। पाली थाना अंतर्गत डूमरकछार के पास एक पेट्रोलियम वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके कुछ ही देर बाद आसपास के काफी लोगों ने मौके पर पहुंच बनाई और काफी मात्रा में डीजल पार कर दिया। संबंधित वाहन कोरबा जिले के गोपालपुर टर्मिनल से डीजल लेकर बिलासपुर की तरफ जा रहा था। 
 

पाली पुलिस जब तक घटना स्थल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती, इंधन प्रदाता कंपनी को काफी नुकसान लग चुकी थी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में एक पेट्रोलियम डीलर ने इंधन प्राप्त करने के लिए आईओसी के गोपालपुर टर्मिनल को प्रस्ताव दिया था। इस कड़ी में वाहन का चालक पिछली रात डीजल लेकर रवाना हुआ। बदहाली के शिकार एनएच 130में आवाजाही के दौरान पाली से पहले डूमरकछार के पास यह टैंकर वाहन बेकाबू हो गया। चालक ने हादसे को टालने के लिए प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टैंकर पलट गया।
 
 
इसके चारों चे्बर में डीजल भरा हुआ था। वाहन पलटने से चे्बर का उपरी हिस्सा खुलने से बड़ी मात्रा में डीजल बहना शुरू हो गया। आसपास के लोगों को इस बारे में खबर हुई तो उनकी लॉटरी लग गई और वे प्लास्टिक व स्टील के डिब्बे लेकर वहां पहुंच गए। वाहन के चालक और क्लीनर ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। काफी मात्रा पार होने के बाद पुलिस यहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने डीलर को घटना की जानकारी उपलब्ध करा दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply