राजधानी में कैब चालक से अकारण गाली गलौच, मिली जान से मारने की धमकी
रायपुर। शहर में इन दिनों गुण्डागर्दी चरम सीमा पर है। रोजी रोटी के लिए कैब कार लेकर निकलने वाले प्रार्थी कमलजीत सिंह आयु 29 वर्ष पिता बलबीर सिंह सैनी से आरोपी सोनू जायसवाल ने माना विमानतल आगमन गेट के पास बिना मास्क गाड़ी चलाये जाने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मोनू जायसवाल निजी सायकल स्टैण्ड पार्किग का कारिंदा है। बावजूद इसके प्रार्थी कैब चालक के साथ किये गये दुव्र्यवहार को गंभीरता से लेते हुए थाना माना कैम्प ने प्राथी की रिपोर्ट पर आरोपी मोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/294/506 एवं 323 के तहत मामला दर्ज किया है।




