बेमचा खल्लारी मंदिर में नहीं जली मनोकामना ज्योत
महासमुंद। विश्व व्यापी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए मां खल्लारी प्रबंधकारिणी समिति बेमचा ने प्रति वर्ष आयोजित होने वाली चैत्र नवरात्रि में माँ खल्लारी बेमचा वाली मंदिर के गर्भ गृह में मुख्य ज्योति ही प्रज्जवलित की गई। श्रद्धालुओं द्वारा इस वर्ष प्रज्जवलित होने वाली मनोकामना ज्योति नहीं जलेगी। इस चैत्र नवरात्रि में होने वाले भागवत कथा एवं पंडवानी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्राकर एवं महामंत्री जगनीक यादव ने दी है।




