स्टॉफ नर्स की भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन 28 जनवरी से 04 फरवरी तक
जगदलपुर । संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से बस्तर संभाग के लिए जारी 151 स्टॉफ नर्स के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया था। सत्यापन उपरान्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें कार्यालय की ओर से पात्र-अपात्र की सूची विभागीय वेबसाईट (www.cghealth.nic.in) व बस्तर जिले वेबसाइट (www.bastar.gov.in) पर देखे जा सकते हैं। पात्र-अपात्र के संबंध में दावा-आपत्ति के लिए 28 जनवरी से 04 फरवरी तक दावा-आपत्ति कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर उपरोक्त दिवसों में कार्यालयीन समय सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से तथा निर्धारित समय सीमा पष्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।




