BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अवैध शराब पकडऩे गई आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल

अवैध शराब पकडऩे गई आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल
Share

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम खरगहनी के चांदापारा में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने गए बिलासपुर आबकारी विभाग कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, घटना में दो लोगों को गंभीर तो अन्य को मामूली चोट आई है। घटना के बाद टीम कोटा थाना में मामला पंजीबद्ध कराने पहुंची है।
 
जानकारी के मुताबिक अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की 13 सदस्यीय टीम कोटा थाने अंतर्गत ग्राम खरगहनी के चांदापारा में पहुंची, गाड़ी में आबकारी विभाग की टीम को देखते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और हमला कर दिया। आबकारी विभाग की गाड़ी आगे व पीछे का शीशा टूटा गया। वहीं टीम में शामिल सहायक जिला अधिकारी मुकेश पांडेय व आरक्षक रामेश्वर प्रसाद साहू को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य भी चोट आई है। जानकारी के अनुसार, हमला करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। आबकारी विभाग की टीम किसी तरह जान बचाकर मौके से भागी। फिलहाल, कोटा थाने में आबकारी अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की विवेचना की जारी है।


Share

Leave a Reply