BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला एक जवान घायल, मुर्गा लड़ाई बजार में इकट्ठा थे बड़ी संख्या में लोग

पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला एक जवान घायल, मुर्गा लड़ाई बजार में इकट्ठा थे बड़ी संख्या में लोग
Share

जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े किलेपाल के गुडिय़ा पारा में लगने वाले मुर्गा लड़ाई बजार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के इकठ्टा होने पर कोड़ेनार पुलिस के द्वारा लॉकडाउन के दौरान धारा 144 के उल्लंघन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पुलिस वालों पर सैकड़ों ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। जिस पर कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को पकडऩे में पुलिस सफल हुई है, तथा नौ आरोपियों के विरुद्ध नामजद एवं लगभग डेढ़ सौ से दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। 

पढिये पूरी खबर-
कोड़ेनार थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बड़े किलेपाल के गुडिय़ा पारा में नदी के किनारे 100 से 200 लोगों की भीड़ इकठ्टा होकर मुर्गा लड़ाई बाजार चला रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सायरन बजाते हुए बाजार तक पहुंची, पुलिस के वाहन को देखकर भीड़ वहां से भाग गई इसके बाद पुलिस ने मुर्गा लड़ाई के लिए बने घेरे को उखाडऩा शुरू किया तभी अचानक तितर-बितर हुई भीड़ सीटी बजाते हुए एक साथ टंगिया, चाकू, डंडा लेकर पुलिस के ऊपर पथराव करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, सैकड़ों ग्रामीणों का आक्रोश और परिस्थिति को देखते हुए पुलिस अपने आप को सुरक्षित करते हुए मौके से निकल गई। इसके बाद पुलिस ने 09 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए लगभग 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरूध्द पुलिस ने धारा 147 148 149 186 186 269 332 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 04 आरोपियों वैल्लू मंडावी, सन्नू मंडावी, दशरू मंडावी और पारो पोयाम को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Share

Leave a Reply