राजधानी में सामूहिक रूप से जुआ खेलकर लॉकडाउन का किया उल्लंघन, 17 हजार 260 रुपये जब्त
रायपुर। संपूर्ण प्रदेश में लाकडाउन लगने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा जारी धारा 144 का उल्लंघन करने में लोग कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृत्यंजय मिश्रा आयु 31 वर्ष पिता अवध किशोर मिश्रा उनके छह साथी निवासी आदर्श चौक अटल आवास के पास खुलेआम जुआ खेलकर लाकडाउन का उल्लंघन कर धारा 144 को तोड़ा उक्त मामले में कबीर नगर पुलिस ने मौकाए वारदात स्थल पर जुआरियों से 17 हजार 260 रुपये तत्काल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है।




