नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में खुले आम गुंडागर्दी, 4 युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करते वीडियो हुआ वायरल

 राजधानी में खुले आम गुंडागर्दी,  4 युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करते वीडियो हुआ वायरल
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आय दिन चाकू बाजी और लूटपाट जैसे खबरे सामने आते रहते है इसी कड़ी में एक खबर मिल रही है की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक युवक को सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मेें कार सवार 4 युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक के साथ मौजूद युवती इस घटना का वीडियो बनाती मदद की गुहार लगाती रही। 
 
गौरतलब है की तेलीबांधा चौक के पास गुरुवार की सुबह पांच बजे निगरानी बदमाश अजय मोटवानी उर्फ अज्जाू सिंधी, राहुल आहूजा उर्फ गोपी सिंधी , सुनील मंदोतिया समेत एक अन्य युवक ने एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ की। उसके भाई अक्षय कारवानी को कार से ओवरटेक कर उसकी मोपेड को रोका,उसके बाद गाली-गलौच करते हुए अक्षय के कपड़े फाड़ने की कोशिश कर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट के दौरान अक्षय की बहन मोबाइल से वीडियो की रिकॉर्डिंग कर रही थी, जिसे देखकर बदमाश भड़क उठे और युवती से छेड़छाड़ कर हाथापाई करने लगे। घटना की लिखित शिकायत पीड़ित अक्षय ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर की, लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। अजय मोटवानी व राहुल आहूजा तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के पुराने हिस्ट्रीशीटर है, उन पर कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज है।


Share

Leave a Reply