नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

वायरल विडियो: कोरोना पीडि़त होने और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाने वाली युवती का वीडियो छत्तीसगढ़ का नहीं

वायरल विडियो: कोरोना पीडि़त होने और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाने वाली युवती का वीडियो छत्तीसगढ़ का नहीं
Share

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फेक वीडियो और समाचारों से सावधान रहने की अपील की है। इस तरह के वीडियो और खबरों से न केवल भ्रम व डर की स्थिति बनती है, बल्कि आपाधापी की स्थिति भी निर्मित होती है। सोशल मीडिया में 2 जून को खुद को कोरोना पीडि़त बताकर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार करती एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था जिसे रायपुर के देवेन्द्र नगर का बताया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ का नहीं है। इस वीडियो को रायपुर का होने की दी गई जानकारी भी फेक है। 

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हर व्यक्ति का यहां के सर्वसुविधायुक्त कोविड अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके संभावित मरीजों के सैंपल संकलित कर तत्काल जांच के लिए भेजा जा रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा प्रदेश में कोविड-19 पीडि़तों और उनके परिवार को प्राथमिकता से चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही उन्हें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply