BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में आज सुबह से हो रही रिमझिम बारिश

 बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में आज सुबह से हो रही  रिमझिम बारिश
Share

रायपुर। राज्य में पिछले चौबीस घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के जिलों में अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है। इधर राजधानी रायपुर में भी कल शाम से मौसम का मिजाज बदला और रात करीब 10 बजे एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। आज सुबह से ही भी राजधानी में रिमझिम बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र आज सुस्पष्ट कम दबाव क्षेत्र के रूप में तब्दील हो गया है। वर्तमान में इसके साथ ऊपरी हवा में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। वहीं मानसूनी द्रोणिका भी अपने निर्धारत व सामान्य स्थिति में बना हुआ है। इस सिस्टम के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के दुर्ग, रायपुर संभााग के उत्तरी भाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग मुख्य रूप से प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभााग में भारी से अतिभारी वर्षा होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भी जो बिलासपुर संभाग से लगे हुए हैं, उन इलाकों में भी भारी से अतिभारी बारिश के आसार बन गए हैं। इधर राजधानी रायपुर में कल रात 10 बजे के आसपास झमाझम बारिश हुई। तेज गरज-चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश करीब एक घंटे तक चली और इस दौरान तूफानी हवाएं भी चली। मौसम में आया यह बदलाव कम दबाव क्षेत्र और चक्रवाती सिस्टम के असर से है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज राजधानी में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इधर आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में रिमझिम बारिश की फुहारें पड़ रही हैं। बीच-बीच में बारिश बढ़ रही है, किंतु भारी वर्षा जैसे हालात अभी नहीं बना है। हालांकि आज दिन भर में यह स्थिति कभी भी बन सकती है। 


Share

Leave a Reply