CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: आज प्रदेश में होगी हल्की से मध्यम वर्षा

 छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: आज प्रदेश में होगी हल्की से मध्यम वर्षा
Share

रायपुर। दो दिन से प्रदेश में निम्नदाब का चक्रवातीय घेरा आसपास के प्रदेशों में बनने के कारण मंगलवार को कुछ समय के लिए झमाझम वर्षा हुई। वहीं आज सुबह हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून द्रोणिका तटीय कच्छ से उदयपुर,  गुना, गोंदिया, जगदलपुर, विशाखापट्टनम होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा  दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। पूर्व- पश्चिम शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।


Share

Leave a Reply