नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मौसम का मिजाज: मानसून पर लगा ब्रेक हटा, हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

 मौसम का मिजाज: मानसून पर लगा ब्रेक हटा, हल्की से मध्यम वर्षा के आसार
Share

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा कल राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार आज एक द्रोणिका पंजाब से लेकर बिहार तक बनी हुई है। एक दूसरी द्रोणिका बिहार से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बनी है तथा यह द्रोणिका विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित हे। इसके प्रभाव से कल 27 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। बात राजधानी रायपुर की करें तो यहां भी आज देर रात तक मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। इसके अलावा हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। राज्य में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इधर दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज पूरे देश को कव्हर कर लिया है। वहीं मानसून पर लगा बे्रक भी हट गया है। अब खाड़ी में बनने वाले सिस्टम अथवा राज्य के आसपास निर्मित होने वाले सिस्टम के असर से बारिश का दौर फिर से शुरू होने की पूरी संभावना बन गई है। 


Share

Leave a Reply