मौसम का मिजाज: राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार
रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका हिमालय के पूर्वी छोर और हिमालय की तराई में जा चुका है। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तथा दक्षिणी ओडिशा के ऊपर 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके असर से आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इसके अलावा राज्य में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में फिलहाल विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। आज राज्य के उत्तरी भाग के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर प्रदेश के उत्तरी भाग में भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।




