मौसम का मिजाज: राज्य में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार
रायपुर। राजधानी में झमाझम बारिश का इंतजार करने वालों को अभी और सब्र करना पड़ेगा। राजय के निकट कोई मजबूत सिस्टम न होने के चलते अभी केवल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में मानसूनी द्रोणिका फिरोजपुर, हिसार, गुरूग्राम, ग्वालियर, बांदा, रींवा, डाल्टनगंज, दुमका ओर इसके बाद पूव्र की ओर होते हुए असम, नागालैण्ड तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम विदभ्र से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक तेलंगाना होते हुए 1.5 किलोमीटर की ऊंचाइ्र पर स्थित है। वहीं एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश ओर इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
राज्य में आज व कल अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में फिल्हाल कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में पखवाड़े भर बाद दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में छाए बादल घने होते गए और इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जो करीब एक घंटे तक चली। शहर में कल शाम हुई बारिश से उमस से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आज सुबह से ही निकली चटख धूप ने एक बार फिर से लोगों को उमस व चिपचिपी गर्मी से बेहाल कर दिया है। कल शाम हुई बारिश से वातावरण में उमस व्याप्त हो गया है।




