नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मौसम का मिजाज: बेमौसम झमाझम बारिश से राजधानी हुआ तरबतर, आगामी दो दिन तक इसी तरह रह सकता है मौसम

 मौसम का मिजाज: बेमौसम झमाझम बारिश से राजधानी हुआ तरबतर, आगामी दो दिन तक इसी तरह रह सकता है मौसम
Share

रायपुर। गुरुवार देर रात मौसम में हुए बदलाव के बाद रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सर्द हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरूवार रात करीब 9.30 बजे से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। रात में चल रही ठंडी हवा रात करीब 10 बजे तेज हो गई। इस बीच आसमान में बादल तेजी से फैलने लगा और देखते ही देखते जोरदार गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। इसके बाद तेज बौछारें शुरू हो गई। यह झमाझम बारिश करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। तेज गर्जना और बिजली चमकने के कारण विद्युत विभाग ने भी सुरक्षा के लिहाज से मुख्य सप्लाई बंद कर दी थी। राजधानी रायपुर के साथ ही बिलासपुर, मुंगेली में भी देर रात जोरदार बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अफ गानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बना हुआ है। मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और कोरबा में बारिश की संभावना बनी हुई है। 


Share

Leave a Reply