हापा-बिलासपुर के मध्य साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन शुरु
रायपुर। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए पूर्व में अनेक गाडिय़ों का परिचालन रद्द किया गया था, जिसमें हापा और बिलासपुर के मध्य चल रही 09239/09240 हापा-बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को 10 मई से रद्द की गयी थी। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से बिलासपुर और हापा के मध्य रद्द की गयी 09239/09240 हापा-बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन हापा से (प्रत्येक शनिवार) को 09239 हापा-बिलासपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 26 जून से और विपरीत दिशा में भी बिलासपुर से (प्रत्येक सोमवार) को 09240 बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून से आगामी आदेश तक चलाई जाएगी।




