नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी का स्काईवॉक रहेगा या नहीं: 20 अगस्त को हो जाएगा तय

 राजधानी का स्काईवॉक रहेगा या नहीं: 20 अगस्त को हो जाएगा तय
Share

रायपुर। शहरवासियों के साथ ही शासन-प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुके स्कॉईवॉक के मुद्दे पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। इस मामले में गठित सुझाव समिति की बैठक कोरोना संक्रमण के चलते लगातार टलती रही है। लेकिन अब 20 अगस्त को इस समिति की बैठक होगी। इस बैठक में ही सुझाव समिति जनसुझावों के अनुरूप अपनी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंप देगी। 
 
 
राजधानीवासियों के लिए मुसीबत व परेशानी का सबब बन चुके स्कॉईवाक का भविष्य अब 20 अगस्त को तय हो जाएगा। स्काईवॉक रहेगा अथवा नहीं। इसकी उपयोगिता है या नहीं, इन तमाम सवालों का जवाब राज्य सरकार द्वारा गठित सुझाव समिति भी ढूंढ रही है। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में बनी समिति के सदस्य लगातार लोगों से सुझाव ले रहे हैं।
 
 
हालांकि इस समिति की बैठक 06 अगस्त को होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह बैठक नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि अब 20 अगस्त को सुझाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में समिति अपनी अनुशंसा के साथ रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंप देगी और इसके बाद समिति की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार तय करेगी कि स्काईवाक को रखा जाए अथवा इसे हटा दिया जाए।
 
 
ज्ञात हो कि भाजपा शासनकाल में जनभावनाओं और विरोध के बाद भी शहर में स्काईवॉक का काम शुरू किया गया था। यह काम काफी तेजी से हुआ और सत्ता परिवर्तन के पहले तय यह काफी हद तक तैयार हो गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद स्काईवॉक का काम रूक गया और अब यह शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है, इसकी उपयोगिता क्या है लोग अब तक नहीं समझ पाए हैं। 


Share

Leave a Reply