BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गांव, गरीब-मजदूरों से भाजपा को इतनी नफरत क्यों: शैलेष नितिन त्रिवेदी

गांव, गरीब-मजदूरों से भाजपा को इतनी नफरत क्यों: शैलेष नितिन त्रिवेदी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ग्रामीण अस्पतालों के लिए राशि जारी किए जाने का स्वागत करते हुये कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राशि जारी किए जाने पर भाजपा की आपत्ति समझ से परे है। भाजपा बताये कि वह गांव वालों से, गरीबों से, मजदूरों से, किसानों से इतनी नफ रत क्यों करते हैं? यदि छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधायें और व्यवस्थाएं बेहतर हो रही है तो इसमें भाजपा को आपत्ति क्यों है? 15 वर्ष तक भाजपा शासन काल में अस्पतालों की जो दुर्दशा थी वो किसी से छिपी नहीं है। भाजपा ने यदि अपने शासनकाल में व्यवस्थाएं ठीक से की होती तो शायद आज करोना काल में यह राशि आज जारी करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह कहने पर कि कोरोना फैलने पर यह राशि जारी की जा रही है, कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि गांव वालों के हित में कोई भी काम होता है तो भाजपा इतनी आपत्ति क्यों करती है? कांग्रेस सरकार ने गांव के अस्पतालों के लिए 1500 करोड़ की राशि जारी की है। इस राशि से अस्पतालों की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पहले भी अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बेहतर काम किया है। गांव वालों के हित में ये बहुत बड़ी पहल है। भूपेश बघेल जी की सरकार, टी.एस. सिंहदेव जी की सरकार गांव वालों की हित की चिंता करती है।


Share

Leave a Reply