नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में सरोज पांडेय को शराबबंदी की याद क्यों नहीं आई : विकास तिवारी

डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में सरोज पांडेय को शराबबंदी की याद क्यों नहीं आई : विकास तिवारी
Share

रायपुर। राज्यसभा सांसद भाजपा नेत्री सरोज पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजने तथा पत्र लिखने पर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राखी भेजे जाने का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है साथ ही यह जानना चाहती है कि सरोज पांडेय ने इसके पूर्व अपने बड़े भाई स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए कितने बार पत्र लिखा है तथा उनके पत्र का डा. रमन सिंह ने क्या जवाब दिया था? यह प्रदेश की जनता भी जानना चाहती है। 

पढ़ें : राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, सेलून में घूसकर डण्डे व चाकू से मारकर किया दो युवकों को घायल

तिवारी ने कहा कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडे द्वारा भेजे गए राखी का स्वागत कांग्रेस पार्टी करती है और निश्चित तौर पर जो संकल्प कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूर्ण शराबबंदी का लिया गया था उसे पूरा भी किया जायेगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी यह जानना चाहती है कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडे जो कि दुर्ग से महापौर और विधायक भी रही है। राष्ट्रीय स्तर में उनका कद अपने बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से बहुत बड़ा है। 15 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उन्होंने कितने बार अपने बड़े भाई स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राखी के साथ शराबबंदी हेतु पत्र भेजा है और उनके पत्राचार का उनके बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने क्या जवाब दिया है, इस बात को पूरे प्रदेश की जनता राज्यसभा सांसद सरोज पांडे से जानना चाहती है।
 
 
तिवारी ने आगे कहा कि अगर सरोज पांडे के बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह अपने शासनकाल में शराबबंदी कर देते तो आज प्रदेश में शराबियों की संख्या एक भी नहीं होती राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह के राज में 300 करोड़ के प्रतिवर्ष बिकने वाला शराब 5000 करोड़ तक पहुंच गया तब अपने बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह को राखी के साथ पत्र भेजने वाली राज्यसभा सांसद सरोज पांडे से कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है कि 15 सालों में उनके बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह के राज में लगातार प्रतिवर्ष शराब का टारगेट बढ़ाया जाता था, उस समय सरोज पांडे अपने बड़े भाई डॉक्टर रमन सिंह को रक्षाबंधन के पावन पर्व में जो पत्र प्रेषित की थीं राखी के साथ उसे जनता के समक्ष अवश्य रूप से सार्वजनिक करें।


Share

Leave a Reply