नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने पर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, पढ़े पूरी खबर

 प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने पर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, पढ़े पूरी खबर
Share

गरियाबंद। पुलिस ने युवक की लाश मिलने की गुत्थी सुलझा ली है। पांच दिन से लापता युवक की लाश रविवार की सुबह उसी के घर के पीछे पाई गयी थी। अब इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल युवक की हत्या की गयी थी और इस घटना को अंजाम उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार घटना छुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम जय प्रकाश अग्रवाल था और छुरा का रहने वाला था। मृतक की पत्नी ने पति के गुमशुदगी की शिकायत छुरा थाने में दर्ज करायी थी, जिसके बाद मृतक का शव उसी के घर के पीछे कचरे में पड़ा हुआ पाया गया था। शव के चेहरे को कुत्तों ने बुरी तहर से नोच खाया था। पुलिस ने मामले को हत्या से जोडकर इसकी जांच शुरू की।

बयान बदल रही थी मृतक की पत्नी-
पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी से पूछताछ शुरू की तो महिला हर बार अपना बयान बदलती रही। महिला के बार बार बयान बदलने पर पुलिस का शक महिला के प्रति और गहराता गया। महिला से जब पुलिस ने कढ़ाई से पूछाताछ की तो खुलासा हुआ उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये।

पड़ोसी से था महिला का अवैध संबंध-
महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक देवराज उर्फ गोलू साहू के साथ उसका अवैध संबंध था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में उसके पति ने एक माह पहले देख लिया था। इसी बात को लेकर रोज मृतक और उसका विवाद होता रहता था। 29 दिसंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके पति ने गोलू साहू को काॅल करके घर बुलाया था। गोलू के घर आने के बाद उसके पति और गोलू के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुमन ने गोलू के साथ मिलकर जय प्रकाश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में ढक कर घर की छत से नीचे फेंक दिया था। रविवार को जब शव उसी के घर के पीछे मिला तो पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जाँच शुरू की गयी और संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी सुमन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गयी। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन अग्रवाल और उसके प्रेमी गोलू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
 


Share

Leave a Reply