घरेलू विवाद के चलते महिला ने कराई जेठ के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। घरेलू विवाद में महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पीछे टाटीबंध निवासी श्रीमती पूजा बाघे 36 वर्ष पति आलोक बाघे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 14 जुलाई से 17 जुलाई के मध्य प्रार्थिया का जेब प्रकाश कुमार बाघे घरेलू विवाद में गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




