खेत में दफन थी महिला की लाश, आरोपी पति हुआ गिरफ्तार
भिलाई। दादर रोड नदौरी ग्राम के राठी बाड़ी में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या का आरोपी उसका पति ही निकला है। वह घटना के बाद से लापता था। वह रायपुर में अपने रिश्तेदार के घर छुपा था। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार कर लाई। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला तीन माह की गर्भवती थी। आरोपी ने गला घोंटकर हत्या की फिर उसे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है




