नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जिला प्रशासन की महिला ब्रिगेड लॉकडाउन में मदद के लिए फ्रंट लाइन पर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर पर रहकर लोगों को कर रहीं प्रेरित

जिला प्रशासन की महिला ब्रिगेड लॉकडाउन में मदद के लिए फ्रंट लाइन पर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर पर रहकर लोगों को कर रहीं प्रेरित
Share

रायपुर। जिला प्रशासन के हर मिशन में तैनात रहने वाली महिला बाल विकास विभाग की महिलाएं लॉकडाउन की इस परिस्थिति में फ्रंट लाइन पर आकर काम कर रही हैं। हर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित आपातकालीन खान-पान व्यवस्था, डोनेशन ऑन व्हील्स में कलेक्शन व पैकेजिंग समेत अन्य कार्यों में ये महिलाएं बढ़चढ़कर अपना श्रमदान व सहयोग प्रदान कर रही हैं। महिलाएं न केवल फिल्ड पर जाकर काम कर रही हैं, बल्कि घर पर भी रहकर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को जोड़कर सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रेरित व जागरूक कर रही हैं।
 
जिला प्रशासन की यह महिला ब्रिगेड हर घर तक भोजन की उपलब्धता को बनाने में भी अपने मैदानी अमले की मदद ले रही है। भोजन के लिए फूड कंट्रोल सेल में किसी भी जरूरमंद का आने वाला पहला कॉल उठाने वाली भी यही महिला ब्रिगेड है। शिक्षा विभाग की डॉ. कामिनी बावनकर के साथ सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर तैनात अनुपमा तिवारी जरूरत की सभी घंटियों की सूचना टीम तक पहुंचाती हैं।

यह महिला ब्रिगेड डोनेशन ऑन व्हील्स पर कलेक्शन की जिम्मेदारी भी पूरी तत्परता के साथ निभा रही है। महिला ब्रिगेड टीम की पर्यवेक्षक ऋतु परिहार व विजयाराय चौधरी जहां घर-घर जाकर कलेक्शन की जिम्मेदारी उठा रही हैं, वहीं अनुपमा सिंह व सुधा साहू घर पर रहकर ही लोगों को डोनेशन ऑन व्हील्स पर डोनेशन के लिए प्रेरित कर रही हैं।

हर जरूरतमंद तक राहत पैकेट पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए जा रहे राहत पैकेट के पैकेजिंग कार्य में भी महिला बाल विकास विभाग की यह महिला ब्रिगेड जुटकर श्रमदान कर रही है। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम इस काम में जिला प्रशासन को अपनी सेवा दे रही है। पर्यवेक्षक वीना कोशी, वंदना गोस्वामी, रीता चौधरी के साथ लगभग 50 से अधिक महिलाएं इस कार्य में पूरी लगन के साथ जुटी हुई हैं। इसके अलावा ये महिलाएं अन्नदान और अर्थदान के लिए शहरवासियों को प्रेरित कर रही हैं। विजया राय चौधरी बताती हैं कि उनकी प्रेरणा से जय दिनेश्वरी समूह की नर्मदा श्रीवास व संतोष यादव समेत अन्य महिलाओं ने डोनेशन ऑन व्हील्स पर अन्नदान के साथ अर्थदान भी किया है।


Share

Leave a Reply