युवक ने अपने आप को किया आग के हवाले, अस्पताल में मौत
धमतरी । दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने अग्नि स्नान कर लिया जिसकी इलाज के दौरान धमतरी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिकरीपार थाना गुरुर निवासी रोशन लाल साहू 32 वर्ष पिता शंकरलाल की चार-पांच वर्षों दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसका इलाज दुर्ग भिलाई में चल रहा था। सोमवार की दोपहर घर में अकेले होने के बाद उसने पूजा कमरे में जाकर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। जिसे 108 संजीवनी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। बताया गया कि इसके पूर्व में भी जहर सेवन और फांसी लगाकर दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।




