बीड़ी मांगने के विवाद पर युवक को मारा चाकू, मामला दर्ज
रायपुर। लॉकडाउन के बावजूद भी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वों के हौसले अभी तक नहीं टूटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजेश नरेश आयु 38 वर्ष पिता वेदराम लहरे निवासी शीतला चौक भाठागांव को आरोपी विष्णु यादव 15 वर्ष पिता राजेंद्र यादव द्वारा बीड़ी मांगा गया। 17 वर्षीय बादल लहरे एवं राजेश लहरे द्वारा बीड़ी मांगने पर मना करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पेट में चाकू मारकर सांघातिक हमला किया गया। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ थाने ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।




