राजधानी में धारदार औजार से युवक पर वार, दो के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। मामूली विवाद पर ऑटो चालक व उसके साथी युवक को नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणनगर गुढिय़ारी निवासी मनोज साहु 27 वर्ष पिता दल्लुराम साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शुक्रवार को रात्रि 7 बजे केे आस-पास कोटा जगन्नाथ चौक के पास ऑटो रिक्सा किनारे चलाओं कहने पर चालक एवं हेल्पर सूरज एवं लाला ने प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुये धारदार हथियार नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506बी,323,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




