तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। लाकडाउन के चलते इन दिनों शहर की सड़कें सुनसान हैं। जिसके चलते दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालक आये दिन तेज रफ्तार वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। खमतराई थाने से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 6933 के ट्रक चालक द्वारा नंदकुमार चतुर्वेदी आयु 40 वर्ष पिता नारायण चतुर्वेदी जो गोंदवारा से अपने घर की ओर साइकिल पर जा रहा था उस पर तेज रफ्तार ट्रक चलाकर टक्कर मारा जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उक्त मामले में थाने ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया है।




