क्रिकेट खेलने से मना करने पर युवक ने फोड़ा सर- शहर के गंजपारा इलाके का मामला
महासमुंद। शहर के गंजपारा में एक युवक ने क्रिकेट खेलने से मना किया तो, उस पर बाल्टी से प्रहार करने का मामला सामने आया है। इससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। वह शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है। जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवावर को सूचना मिली कि तुषार चंद्राकर नाम का युवक आदित्य अस्पताल महासमुंद में मारपीट होकर भर्ती हुआ है। सूचना पाकर पुलिस आदित्य हास्पिटल गए घायल युवक से बयान लिया तो उसने बताया कि वह अपने घर से शाम 6.00 बजे पुरानी गंज मंडी के पास गया था। वहां मोहल्ले के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। जिसे यहां क्रिकेट मत खेलो आने जाने वालों को किसी को लग जाएगा कहते हुए मना किया तो, मोहल्ले का सत्यम बेहरा तू कौन होता है खेलने से मना करने वाला कहकर गाली गलौज किया और खाली बाटल से सिर के बांये भाग व बांये कान में एवं बाटल से मार कर चोट पहुंचाया।




