BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दूध पतला देने के विवाद में युवक ने महिला पर किया चाकू से वार, फिर लगाली फांसी

दूध पतला देने के विवाद में युवक ने महिला पर किया चाकू से वार, फिर लगाली फांसी
Share

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गाय का दूध पतला देने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। वहीं इस घटना में एक युवक ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक को जब लगा कि महिला की मौत हो गई है तो उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि घटना में घायल महिला की हालत अभी स्थिर है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर के हीरापुर इलाके का है।

बताया जा रहा है, कि एकता नगर निवासी दुर्गा प्रसाद डोंगरवार ने अपनी गाय मुंहबोली बहन लक्ष्मी पैकरा को पालने के लिए दी थी। लक्ष्मी उसका दूध आस पास के घरों में बेचने का काम कर रही है। दुर्गा प्रसाद भी उसी से दूध लेता है। शुक्रवार की सुबह दूध पतला देने के नाम पर दुर्गा प्रसाद का लक्ष्मी से विवाद हो गया, और उसने चाकू से उस पर वार कर दिया। लक्ष्मी को गंभीर रूप से घायल देख दुर्गा प्रसाद भी घबरा गया। उसे लगा कि महिला की मौत हो गई है। उसने खुद को अपने घर के कमरे में बंद कर दिया।
 
इधर लक्ष्मी के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होने पुलिस को खबर की और आरोपी युवक के घर को बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और आरोपी के घर का दरवाजा खोला, तो उसकी लाश फांसी पर लटक रही थी। माना जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के भय से दुर्गा प्रसाद ने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply