BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवासेना ने सौंपा ज्ञापन, चीनी उत्पादों के विज्ञापन व आयात पर रोक लगाने की मांग

युवासेना ने सौंपा ज्ञापन, चीनी उत्पादों के विज्ञापन व आयात पर रोक लगाने की मांग
Share

जगदलपुर। बस्तर संभाग आयुक्त के नाम बस्तर जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर युवासेना ने मांग किया हैकि बस्तर संभाग के सभी जिलों में चीन के उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

युवासेना ने ज्ञापन में बताया हैकि इस समय चीन व भारत के सीमा पर हुए विवाद और उसमें हुए भारतीय सेना के जवानों की हत्या को लेकर पूरा देश आक्रोशित है। देश भर में नागरिक इस समय चीन के खि़लाफ़ आर्थिक नाके बंदी का आह्वान किया जा रहा है।

युवासेना के राज्य सचिव अरुण पांडेय ने बताया कि इस समय देश के जो व्यापारी पूर्व से चीन निर्मित या / और चीन से आयातित उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं, उसपर देश का पैसा लगा हुआ है। अत: उन्हें उसकी बिक्री रने दिया जाए लेकिन भविष्य में बस्तर संभाग के किसी भी जिलों में व्यापारी चीन निर्मित या और चीन से आयातित उत्पादों को व्यवसायिक लाभ हेतु ना मंगाए और न ही इस तरह के किसी उत्पाद या सेवाओं का विज्ञापन करें।

ऐसा करना देशहित में निर्णय होगा जिससे देश के दुश्मन चीन को आर्थिक रूप से कमज़ोर बनाया जा सकता है। उन्होंने संभाग आयुक्त को ज्ञापन में लिखा हैकि उन्हें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन देशहित में उक्त विषय पर तत्काल कार्यवाही कर अधिकारियों को इस बाबत निर्देश देंगे।


Share

Leave a Reply