CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लाईव मैच देखकर एप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाते 02 गिरफ्तार,लेपटॉप,नगदी एवं 08 नग मोबाईल जब्त

लाईव मैच देखकर एप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाते 02 गिरफ्तार,लेपटॉप,नगदी एवं 08 नग मोबाईल जब्त
Share

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में क्रिकेट मैच में लाईव ऑनलाईन सट्टा खिलाने की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस ने एक घर में छापामारकर 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये,लेपटॉप तथा मोबाईल जब्त की है।


मिली जानकारी के अनुसार लीबांधा गली नंबर 07 के पास स्थित घर मे 02 व्यक्ति लाईव क्रिकेट मैच में आनलाईन लिंक एवं एप के माध्यम से मोबाईल, लैपटाप मे आनलाईन सट्टा खेलाने की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने 06 अगस्त को रात्रि 8.10 बजे छापामारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी चेपक सुपर किंग विरूद्ध लायका कोईव किंग के लाईव मैच मे आनलाईन एप्पलीकेशन, लिंक से मोबाईल, लैपटाप के माध्यम से सट्टा खेलाते मिले, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल चावला पिता स्वं. नानक राम चांवला 40 वर्ष निवासी गली नंबर 05 तेलीबांधा, संजय तक्तानी पिता लखन लाल तक्तानी 35 वर्ष निवासी महावीर नगर, न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताये। ऑनलाईन टीवी में लाईव मैच देखकर एप मे भाव के माध्यम से लोगो को आनलाईन सट्टा खेलवाना बताये। पकडे गये आरोपियो अनिल चांवला के कब्जे से एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल, एक वीवो कम्पनी का मोबाईल, एक एचपी कम्पनी का लैपटाप, 09 पन्ना सट्टा पट्टी कागजात, एक डाट पेन तथा संजय तक्तानी से एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल, एक वीवो कम्पनी का मोबाईल, नगदी 3000/- रूपये एवं घटना स्थल से कानवेक्स कंपनी का एलईडी टीवी, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल, दो इंटेक्स कंपनी का की-पेड मोबाईल, लावा कम्पनी का की-पेड मोबाईल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है।



Share

Leave a Reply