रायपुर में फिर सट्टा-पट्टी के साथ 03 गिरफ्तार, नगदी रुपये एवं 17 नग सट्टा-पट्टी जब्त
रायपुर। सट्टा-पट्टी लिखने की सुचना पर पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्र से 03 लोगों को गिरफ्तार 28 हजार 615 रुपये एवं सट्टा-पट्टी जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 जून को रात 8.50बजे मौदहापारा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जोरापारा में सट्टा-पट्टी लिखने की सुचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर पकडऩे पर उसकी तलाशी के दौरान 15 नग कागज का पर्ची जिसमें विभिन्न अंकों रुपये पैसे का दाव लगा हुआ लिखा मिला। एवं 26 हजार रुपये नगद आरोपी के पास से बरामद की गई है। नाम पुछने पर उसने अपना नाम दुर्गेश राय 21 वर्ष पिता श्यामु राय ठाकुरदेव मंदिर के पास जोरा बताया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है। ज्ञातब्य हो कि आरोपी को एक दिन पूर्व भी मौदहापारा पुलिस ने घेराबदंी कर उसके पास 4300 रुपये नगद व 10 नग कोरेकागज के टुकड़े जिसमें विभिन्न अंकों पर रुपये -पैसे का दाव लगाया गया बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी तरह अभनपुर में ग्राम भरेंगा भाठा से पुलिस ने सुभाष सोनवानी 42 वर्ष पिता केजुराम सोनवानी को 01 नग सट्टा-पट्टी व नगदी 1475 रुपये तथा एक डांट पेन के साथ गिरफ्तार किया है। तथा गोबरानवापारा में 2 जून को शाम रेललाईन के किनारे अमित भोई 27वर्ष पिता जगदीश जोई को गिरफ्तार कर उसके पास से 1140 रुपये नगद एवं 01 नग सट्टा-पट्टी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध कायम कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।




