सट्टा पट्टी लिखते 05 गिरफ्तार, नगदी 6710 रुपये एवं 05 नग सट्टा पट्टी जब्त
रायपुर। सट्टा -पट्टी लिखते 04 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रुपये जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर तुलसीनगर मुर्रा भट्टी मैदान में बबलू हरपाल 26 वर्ष पिता सतीश हरपाल निवासी आर्दश नगर पहाड़ी चौक गुढिय़ारी को घेराबंदी कर पकड़ उसके पास से 1300 रुपये एवं 01 नग सट्टा पर्ची जब्त की है। इसी तरह शिव मंदिर के पास अशोकनगर गुढिय़ारी को घेराबंदी कर पकड़ उसके पास से सट्टा-पट्टी एवं नगदी 14 सौ रुपये जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर भरतलाल साहू पिता स्व.तुलसीराम साहू निवासी नया मंगल बाजार गुढिय़ारी रायपुर बताया है। इसी तरह डीडीनगर इलाके में अलग-अलग जगह से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 03 नग सट्टा-पर्ची एवं नगदी 4010 रुपये जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों का नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम विक्की सारथी 27 वर्ष पिता महेश्वर सारथी,छोटू साहू 21 वर्ष पिता लोचन साहू,मोहम्मद अल्ताफ 23 वर्ष पिता मोहम्मद इकबाल बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध कामय कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।




