सागौन की बल्लियां तस्करी करते जनपद सदस्य के ट्रैक्टर सहित 1 पकड़ाया
कांकेर। जिले के वन परिक्षेत्र कापसी अन्तर्गत खैरकट्टा के इरिकबुट्टा जंगल से सागौन की 37 नग बल्लियां तस्करी करते आरोपी सुकलु पोटाई उम्र 30 वर्ष निवासी हांनफर्शी पर वन अपराध पंजीबद्ध करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को गश्ती दल ने खैरकट्टा के इरिकबुट्टा जंगल से सागौन की 37 नग बल्लियां परिवहन करते एक आरोपी सुकलु पोटाई उम्र को ट्रैक्टर सहित रंगे हाथ पकड़ा है। वही ट्रैक्टर को जब्त कर कापसी डिपो में रखा गया है। ट्रैक्टर मालिक जनपद सदस्य सोहन हिचामी निवासी इरिकबुट्टा का होना बतलाया जा रहा है। इस कार्रवाही में वन विभाग के गस्ती टीम में डिप्टी रेंजर भरत सलाम, डिप्टी रेंजर डी डी ताराम, डिप्टी रेंजर कुंज बिहारी पोया, वनरक्षक रूपेश मरकाम, चेतन कोडोपी , परदेशी कोरेटी, मुकेश ओरसा का योगदान रहा है।
कापसी वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपी सुकलु पोटाई कापसी परिक्षेत्र के खैरकट्टा के इरिकबुट्टा जंगल से अवैध रुप से सागौन पेड़ों की कटाई कर उसे ट्रेक्टर से परिवहन करते जब्त 37 नग सागौन की बल्लियां वन संपदा की अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये आंकी जा रही है, के साथ पकड़ा गया है।




