ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में फुटवेयर व्यापारी संघ का 1 दिवसीय धरना कल
रायपुर। रायपुर होलसेल फुटवेयर असोसिएसन द्वारा दिनांक- 28-08-2021 दिन शनिवार को समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मार्केट बंद रखकर शंतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया गया है की धरना प्रदर्शन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फुटवेयर ब्रांड एवं नान ब्रांड के प्रोडक्टस कम रेटों पर बिक रहे हैं, जिसमे हमें काफी परेशानियां आ रही है। जिन प्रोडक्टस को हमने मेनहत से आज पहुँचाया है वह आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़कर हमारे साथ अन्याय कर रहे है। सभी फुटवेयर मैन्यूफैक्चर्स से निवेदन है कृपया ऑनलाइन पर अपने प्रोडक्ट्स ना बेचें।




