नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हत्या सहित बड़ी वारदातों में शामिल 1 नक्सली ने किया समर्पण

 हत्या सहित बड़ी वारदातों में शामिल 1 नक्सली ने किया समर्पण
Share

जगदलपुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माओवादियों के कुन्ना एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय नक्सली बामन उर्फ रमेश ने अमिताभ कुमार कमांडेंट 80 बटालियन, हरि मोहन मिश्रा द्वितिय कमान अधिकारी, आरके बहाली, आदित्य पांडे, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर (ऑप्स), सदन कुमार, उप कमांडेंट खिरोद घोष, डापी बैंकेटा विकास, डॉ आनंद सिंह,  सहा. कमिश्नर, रेहाना राव, एमएस बुच आईबी अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। शासन द्वारा आत्मसमर्पण के पश्चात छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार प्रोत्साहन राशि दिया गया एवं अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
 
 
नक्सली बामन उर्फ रमेश वर्ष 2007 से 2019 तक नक्सल संगठन में रहते हुए सक्रिय रुप से कार्य कर रहा था। आत्मसमर्पण के पश्चात बामन उर्फ रमेश ने बताया कि वह संगठन में शामिल होने के बाद (एक्शन) टीम में रहकर काम करता था। वर्ष 2009 में भीमा सेठ को मारपीट की घटना में भी वह शामिल था। इस घटना में नक्सली सुखराम, गंगा, कोशा भी शामिल थे। वर्ष 2007 में ग्राम कुन्ना से कुकुनार रोड में आईईडी लगाने में शामिल था।
 
 
वर्ष 2008 में ग्राम कुन्ना निवासी जनपद सदस्य भीमा मंडावी से मारपीट की एवं उसका घर जलाने की घटना में शामिल था। वर्ष 2008-2009 में ग्राम कुन्ना के पहाड़ में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में भी वह शामिल था, जिसमें 04 जवानों की हत्या की गई थी। आत्मसमर्पित नक्सली ने बताया कि वह ग्राम कुन्ना, कोरमाघोन्दी, कावेड़ापारा, पैदापारा, डब्बा, सराईटिकरा, खासपारा, गिरीपाल, जोगे, पन्दीपारा,ताड़पारा, कुंदनपाल, डोलेराश, मुटेल के जंगल एरिया में रहकर नक्सल गतिविधियों को अंजाम दिया करता था।


Share

Leave a Reply