CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चार हितग्राहियों का 1 क्विंटल 65 किलो चावल फर्जी वितरण टेबलेट में दर्ज, राशन दुकान निरस्त

चार हितग्राहियों का 1 क्विंटल 65 किलो चावल फर्जी वितरण टेबलेट में दर्ज, राशन दुकान निरस्त
Share

रायपुर । बलरामपुर में पहाड़ी कोरवाओं के चावल वितरण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई गई, और 4 हितग्राहियों का करीब पौने दो क्विंटल चावल फर्जी वितरण टेबलेट में दर्ज किया गया था। इस मामले पर ग्राम पंचायत घोरघड़ी के राशन दुकान को निरस्त किया गया है। यह जानकारी खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जानना चाहा कि क्या बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवाओं ने ज्ञापन सौंपकर राशन दुकानों से चावल न मिलने की शिकायत की है? इसके जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में बलरामपुर के ग्राम पंचायत घोरघड़ी के पहाड़ी कोरवाओं के उचित मूल्य दुकान से चावल नहीं मिलने की शिकायत एसडीएम राजपुर से की गई है।
उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच खाद्य निरीक्षक राजपुर में की गई। जांच अधिकारी से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार 4 पहाड़ी कोरवाओं का खाद्यान्न उचित मूल्य दुकान के टेबलेट में वितरण किया जाना दर्ज था। किन्तु हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ था। उपरोक्त अनियमितता के लिए सरकारी उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत घोरघड़ी को निरस्त किया गया। चार हितग्राहियों का 1 क्विंटल 65 किलो चावल फर्जी वितरण टेबलेट में दर्ज किया गया था।
 



Share

Leave a Reply