BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अलसुबह हुई मुठभेड़ की क्रॉस फायरिंग में 1 ग्रामीण की मौत 1 घायल, पढ़ें पूरी खबर

अलसुबह हुई मुठभेड़ की क्रॉस फायरिंग में 1 ग्रामीण की मौत 1 घायल, पढ़ें पूरी खबर
Share

बीजापुर | जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में शुक्रवार की अल सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में खुद को कमजोर होता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ के दौरान ही क्रॉस फायरिंग में दो ग्रामीणों को गोली लगी है। इसमें से एक ग्रामीण दुब्बा कन्ना की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य घायल ग्रामीण यालम धरमैया का उपचार अस्पताल में जारी है।

क्रॉस फायरिंग में घायल यालम धरमैया ने बताया कि रोज की तरह वे शुक्रवार अलसुबह भी जंगल गए थे, उनके साथ 04 और ग्रामीण थे, सभी 05 ग्रामीण पुसगुड़ी गांव के रहने वाले हैं, जिनमें से 02 को गोली लगी है। ज्ञात हो कि गुरुवार की दोपहर को दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में भी पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली के मारा गया है। 
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने नक्सलियों से मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अलसुबह 04 बजे सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग में निकले थे। इसी दौरान मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में उनका सामना नक्सलियों से हुआ। नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग गए, लेकिन दो ग्रामीणों दुब्बा कन्ना और यालम धरमैया को क्रॉस फायरिंग में गोली लग गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है। जिसमें से एक घायल ग्रमीण दुब्बा कन्ना की मौत अस्पताल में हो गई है।
 


Share

Leave a Reply