कोविशील्ड की 1.24 लाख डोज़ पहुंची रायपुर, टीकाकरण अभियान को मिलेगी तेजी
रायपुर। प्रदेश में सोमवार को कोविशील्ड वैक्सीन की एक खेप पहुंची है। मुंबई से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-5733 से 11 बॉक्स एयरपोर्ट में उतारे गए हैं। यह जानकारी रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वीआर भगत ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ को 1 लाख 24 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन के प्राप्त हुए हैं। दोपहर विशेष विमान से माना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्य वैक्सीन भंडार गृह में लाया गया।




