CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले के इस जंगल में जुआ खेल रहे 3 जुआरियों सहित 10 मोटर साइकिल जब्त

 जिले के इस जंगल में जुआ खेल रहे 3 जुआरियों सहित 10 मोटर साइकिल जब्त
Share

जगदलपुर। जिले के करपावंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीती रात जंगल में जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से नगद रकम 14 हजार 04 सौ रुपये सहित मौके से 10 मोटर साइकिल भी जब्त किया है।

करपावंड टीआई शिव हुर्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना पर पुलिस की एक टीम तस्दीक के लिए रवाना की गई, मुखबीर के बताए गए जगह पर छापामार कार्रवाई में टुण्डरीआमा के जंगलों में कुछ लोग बैठकर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, पुलिस को देखते ही वहां मौजूद सभी जुआरी भागने लगे, पुलिस ने भागते हुए तीन जुआरियों को पकड़ लिया। अन्य जुआरी मौके से फरार होने में सफल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे से 14 हजार 04 सौ रुपये बरामद किया। वहीं पुलिस ने मौके से जुआरियों के 10 मोटर साइकिल भी जब्त किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Share

Leave a Reply