दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर: राजधानी रायपुर में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी कर लेने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि साहू किराना स्टोर के पास सतनामीपारा बाजार चौक उरला रायपुर निवासी मनीष मिझी 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का एम वल्र्ड मोबाईल शाप के नाम से सुभाष चौक मेन रोड उरला में दुकान है।
3 फरवरी को उसे सूचना मिली की उसके दुकान का ताला टुटा हुआ है। जाकर देखने पर दुकान का ताला टुटा हुआ मिला तथा दुकान में रखे 10 नग मोबाइल फोन कीमत 68130 नही था। किसी अज्ञात चोर ने प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर दुकान में बेचने के लिए रखा 10 नग मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।




