CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

100 बिस्तर नया मेडिसिन वार्ड बन जाने से मरीजों को मिलेगी सुविधा : मंत्री टी.एस. सिंहदेव

 100 बिस्तर नया मेडिसिन वार्ड बन जाने से मरीजों को मिलेगी सुविधा : मंत्री टी.एस. सिंहदेव
Share

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवनिर्मित 100 बिस्तरीय मेडिसिन नकीपुरिया वार्ड का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस 100 बिस्तरीय वार्ड के बन जाने से मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी। मंत्री सिंहदेव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस वार्ड के बन जाने से क्षेत्रवासियों को अब और अधिक सुविधा मिमेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधायों का विस्तार कर लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड के उपचार में पूरे स्वास्थ्य अमला डटा हुआ है। कोविड अस्पताल में भी ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड बढ़ाये जा रहे है ताकि मरीजो को बेड की दिक्कत न हो। इसी प्रकार चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की कमी को भी जल्द दूर की जाएगी। नकीपुरिया वार्ड बन जाने से अब कोविड वार्ड में भी 30 बेड का आईसीयू और जनरल वार्ड 146 बेड ऑक्सीजन वाले हो गए हैं। आईसीयू में 18 वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं। 


Share

Leave a Reply