CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

100 वर्षीय आनंद राम ने जीती कोरोना से जंग, उन्होंने कहा...

100 वर्षीय आनंद राम ने जीती कोरोना से जंग, उन्होंने कहा...
Share

बिलासपुर । बिल्हा कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों और हेल्थ स्टाफ की संकल्पित टीम अपने सेवा भाव और कोविड के उपचार करने के अनुभव के चलते कई परिवारों को संजीवनी प्रदान कर रही है।
चकरभाठा निवासी 100 वर्षीय आनंद राम गंभीर स्थिति में यहां लाए गए थे। उनका ऑक्सीजन लेवल 89 तक गिर चुका था। शारीरिक रूप से वे बहुत कमजोर हो गए थे। पांच दिन रहने के उपरांत ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आ गया। पांच दिनों में ही उनका ऑक्सीजन लेवल 96 तक पहुंच गया। श्री आनंद ने कहा कि सेंटर में सभी लोग उनका पूरा ध्यान रखते थे। खाना भी नर्साें ने ही खिलाया। उन्होंने कहा कि इस उम्र में कोरोना से बच पाना संभव नहीं होता है। सभी लोगों से की गई सेवा के कारण ही आज मैं ठीक हो पाया। श्री आनंद स्टाफ के सभी लोगों को आर्शीवाद देते नहीं थकते हैं । कोविड केयर सेंटर के डाॅक्टर कहते हैं कि हम मरीजों के हौसलें पर भी काम करते है। संकल्प शक्ति दृढ़ रखने और उचित ईलाज से रिकवरी की राह आसान हो जाती है। 



Share

Leave a Reply