CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर 108 महिलाओं का सम्मान किया गया

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर 108  महिलाओं का सम्मान किया गया
Share

रायपुर, वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर की समाजसेवी महिलाओं सहित प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, चिकित्सा एवं शैक्षणिक विभाग से जुड़ी 108 महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया , उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि रामसागरपारा स्थित होटल आई स्टे में महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार गुप्ता ने की जिसमे प्रमुख रूप से डॉक्टर प्रिया राव, प्रियंका कौशल , पल्लवी मनु देव , इंदिरा ठाकुर , के पदमा, रेनू गुप्ता, मंजू जैन , डॉक्टर राजेश्वरी कुलकर्णी, नीतू कोठारी , डॉ अदिति राठी सहित 108 महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अनिता खंडेलवाल, अंजना पिथालिया, कविता राठी, अर्चना सिंह, जानकी गुप्ता, सविता गुप्ता, ऋचा ठाकुर, सोनल शर्मा, रेखा शर्मा द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गयी। श्री राठी ने बताया कि उक्त अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा मां लक्ष्मी की पूजा कर किया गया संचालन श्रीमती रिचा ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष मंजुलमयंक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 



Share

Leave a Reply