CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: 11 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने छह स्कूलों को 15 दिन के लिए कराया बंद

छत्तीसगढ़: 11 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने छह स्कूलों को 15 दिन के लिए कराया बंद
Share

कोरबा। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की आशंका के बीच शनिवार को 34 संकमित मिले। गंभीर बात यह है कि इसमें 11 बच्चे शामिल हैं। छह बच्चे नियमित स्कूल जा रहे थे। शेष पांच बच्चे आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। परिस्थति को देखते हुए सतरेंगा व तुंगुमाड़ा में संचालित छह स्कूलों को प्रशासन ने 15 दिन के लिए बंद कर दिया है। जिले में एक दिन पहले 11 संक्रमित मिले थे। अचानक दो दिन में संक्रमितों की संख्या अधिक हो गई है।

जिले में खुद से चलकर कोरोना जांच केंद्र पहुंचने वालों की जांच तो की ही जा रही। साथ ही प्रशासन रेंडम जांच कर रही। औसतन हर रोज तीन सौ से अधिक लोगों का सैंपल लिया जा रहा। अब तक हर रोज दो से पांच लोग ही संक्रमित मिलते रहे हैं। शुक्रवार को अचानक 11संक्रमित मिले जो प्रदेश के अन्य जिले केमुकाबले सर्वाधिक था। शनिवार यह बढ़कर 34 हो गया। प्रशासन ने सतरेंगा गांव में कैंप लगाया इस दौरान सर्दी जुकाम के लक्षण वाले बच्चों का भी सैंपल लिया गया। रिपोर्ट आने पर प्राथमिक शाला सतरेंगा के पांच व तुंगुमाड़ा की एक छात्रा संक्रमित निकली। इमलीडुग्गू की एकए मिशन रोड के तीन और एमपी नगर का एक बच्चा शामिल है। सभी की उम्र चार से दस साल के बीच है। भले ही संक्रमित बच्चे सतरेंगा और तुंगुमाड़ा के प्राथमिक स्कूल के पढऩे वाले हों पर यहां संचालित सभी छह स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालाकि रविवार को केवल एक संक्रमित मिला। शहर की बात करें तो कोसाबाडी व एमपीनगर क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या अधिक है।

इसके पहले भी बच्चों के संक्रमित होने की वजह से कुदमुरा और मानिकपुर के कदमहाखार के स्कूलों को बंद किया गया। कदमहाखार में तो स्कूल पुन: प्रारंभ हो गया है पर 15 दिन का समय पूरा नहीं होने के कारण कुदमुरा का स्कूल अभी भी बंद है। सतरेंगा और तुंगुमाड़ा के बच्चे उस दौरान संक्रमित पाए गए जब पिछले तीन दिन से स्कूल सरकारी अवकाश के कारण बंद थे। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना कि जिन स्कूलों के बच्चे संक्रमित पाए गए हैंए वहां के सभी बच्चों की जांच करने स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है। 


Share

Leave a Reply