CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी के इस होटल में जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख नकदी व 15 मोबाइल जब्त

राजधानी के इस होटल में जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख नकदी व 15 मोबाइल जब्त
Share

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना इलाके में होटल में जुआ खेलते 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जानकरी देते हुए मौदहापारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल आदित्य के एक कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना मौदहापारा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर कमरे में रेड कार्यवाही करते 12 जुआरियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 3,08,000/- रूपये, 15 नग मोबाईल फोन एवं ताश पत्ती जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही होटल संचालक की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है। जुआ/सट्टा/क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

सुनील कुमार टण्डन पिता हरिशंकर टण्डन उम्र 30 साल निवासी पिरदा थाना विधानसभा रायपुर। हरीश कुमार पिता जगदीश लाल उम्र 66 साल निवासी शैलेन्द्र नगर थाना कोतवाली रायपुर। सचिन सराफ पिता अशोक सराफ उम्र 44 साल निवासी समता कालोनी थाना आजाद चैक रायपुर। पोषद साहू पिता जोराहर साहू उम्र 24 साल निवासी नरदहा थाना विधानसभा रायपुर। बलजीत सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 42 साल निवासी श्याम नगर गुरूद्वारा के पास थाना तेलीबांधा रायपुर। रूप सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 43 साल निवासी वीरसावरकर नगर थाना कबीर नगर रायपुर। सुजन डे पिता सुधांशु डे उम्र 39 साल निवासी गोपाल चैक मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर। शेखर कुर्रे पिता निर्मल कुर्रे उम्र 28 साल निवासी पिरदा थाना विधानसभा रायपुर। हीरालाल प्रेमानी पिता आनंद राम प्रेमानी उम्र 54 साल निवासी गली नंबर 06 थाना तेलीबांधा रायपुर। राम गुप्ता पिता संतोष प्रसाद गुप्ता उम्र 34 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर। धनंजय सिंह पिता विष्णु देव सिंह उम्र 42 साल निवासी डी.डी. नगर रायपुर। तरणजीत सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 42 साल निवासी सांई नगर थाना गंज रायपुर।



Share

Leave a Reply