घर की बाउंड्रीवॉल बनाते समय मिली 12 सौ वर्ष प्राचीन मूर्तियां, सौपा गया संग्रहालय को
रायपुर। आरंग में निवास करने वाले शिक्षक होरीलाल पटेल ने जब अपने घर के चारों ओर दीवाल उठाने के लिए जमीन से नीचे 4 फीट गहरा करना शुरू करवाया तो खुदाई के दौरान उन्हें लगभग 12 सौ वर्ष प्राचीन मूर्तियां मिली. जिसे वे संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक विवेक आचार्य को यह सौप दी. बताया जाता है कि संचालक ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के संग्रह अध्यक्ष डॉक्टर पी सी पारख को इन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए. प्राप्त खंडित मूर्तियों की पहचान विभाग द्वारा महिषासुरमर्दिनी, गणेश और उमा- महेश्वर देवी देवताओं के रूप में की गई. प्राप्त खंडित मूर्तियों को जोड़कर संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है.




