BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

125 दिन रोजगार, सड़क-स्कूल-स्वास्थ्य की गारंटी : जी-राम जी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव”: सांसद बृजमोहन

125 दिन रोजगार, सड़क-स्कूल-स्वास्थ्य की गारंटी : जी-राम जी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव”: सांसद बृजमोहन
Share

 रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें एपिसोड को उपस्थित जनसमूह के साथ सुना।

कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री अग्रवाल ने जी-राम जी (ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार मिशन) विधेयक पर सार्थक चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि, यह विधेयक देश के गांवों के कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह योजना “विकसित ग्राम–विकसित भारत” के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से अब गांवों में सड़क, स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र, नहर सहित सभी प्रकार के विकास कार्य किए जा सकेंगे। पहले मनरेगा के अंतर्गत कार्यों की सीमा तय थी, लेकिन अब गांवों को व्यापक अधिकार मिलेंगे और ग्रामीणों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार प्राप्त होगा।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि अब ग्राम पंचायतें स्वयं यह तय कर सकेंगी कि प्राथमिकता के आधार पर किन कार्यों को पहले किया जाए। इससे गांवों का तेज़ी से विकास होगा, वे आत्मनिर्भर बनेंगे और गांव से शहरों की ओर होने वाला पलायन रुकेगा। साथ ही शहरों पर बढ़ता दबाव भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, गांव में ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही नफरत रही है—पहले श्रीराम, फिर रामसेतु और अब जी-राम जी विधेयक का विरोध। उन्होंने कहा कि जनता सब देख और समझ रही है तथा गांव और गरीब विरोधी मानसिकता को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि , कांग्रेस ने कार्य के बदले अनाज देने की योजना शुरू की थी, क्या अगर किसी को दवाई की जरूरत है तो वो अनाज के बदले दवाई ले सकता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है और जी-राम जी विधेयक उसी का सशक्त उदाहरण है।

 

 


Share

Leave a Reply