CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

15-20 हथियारबंद नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा

15-20 हथियारबंद नक्सलियों ने युवक  को मौत के घाट उतारा
Share

धमतरी। मुखबिरी के शक में 15-20 हथियारबंद नक्सलियों ने बीती रात घोरागांव के जंगल में युवक अमरदीप मरकाम को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घटना सोमवार रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरी थाना अंतर्गत ग्राम घोरागांव में नक्सली एरिया कमांडर सत्यम गावड़े की टीम ने मुखबिरी के शक होने पर एक ग्रामीण युवक को पहले घर से बाहर बुलाया और जान से मार दिया। घटना की खबर लगते ही चारों तरफ सर्चिंग बढ़ा दी गई है । पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु के निर्देश पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। नगरी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि घोरागांव के जंगल में 15-20 वर्दीधारी हथियारबंद लोग रात में अमरदीप मरकाम को घर से उठाकर ले गए और मौत के घाट उतार दिया। उसे किस हथियार से मारा गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। सूचना मिलते ही बल रवाना कर दिया गया है। ज्ञात हो कि घोरागांव के जंगल में ही कुछ महीनों पहले इनामी नक्सली रवि को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। तब से नक्सली बदला लेने की फिराक में थे और इसी मुठभेड़ की मुखबिरी का शक अमरदीप पर किया जा रहा था।  



Share

Leave a Reply